Bigg Boss OTT 2 Highlights: जिया शंकर और मनीषा रानी की हुई भयंकर लड़ाई, 7 घरवालों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

बिग बॉस ओटीटी 2 में अब्दु रोजिक बतौर मेहमान बनकर आए लेकिन उन्हें जाना पड़ा। इस दौरान घर में नॉमिनेशन टास्क भी किया गया। सभी ने एक-दूसरे के प्रति अपनी भड़ास निकाली। साथ ही घर में कुछ मस्ती-मजाक और नोंक-झोंक देखने को भी मिली। कई टूटे रिश्ते भी जुड़ते हुए दिखाई दिए।



बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड से आकांक्षा पुरी बेघर हो गईं। इसके बाद घरवालों ने फिर से एक-दूसरे को नॉमिनेट किया। घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ। इसमें सात घरवाले नॉमिनेट हुए। अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट सुरक्षित रहे। साथ ही कुछ टूटे हुए रिश्ते भी बने। अभिषेक मल्हान और बेबिका ध्रुवे की दोस्ती देखने को मिली। वहीं, अब्दु रोजिक ने घर में एक म्यूजिक एल्बम भी शूट किया। इसके अलावा कई नोंक-झोंक भी देखने को मिली।

बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया और नॉमिनेशन का टास्क शुरू किया। कहा कि एक सदस्य दो लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं। उनके चेहरे पर रिजेक्ट का स्टैम्प लगाना होगा। अभिषेक कप्तान हैं, इसलिए उनका कोई नाम नहीं ले सकता। साथ ही जद हदीद भी नॉमिनेटेड हैं, इसलिए उनको भी कोई इस टास्क में नहीं नॉमिनेट कर सकता। साथ ही अब्दु रोजिक भी मेहमान हैं, इसलिए उनको कोई नहीं करेगा। अविनाश पहले आते हैं और मनीषा रानी को करते हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा नाम सायरस का नाम लिया। कहा कि उनको गेम बदलना चाहिए।

घर में हुए शॉकिंग नॉमिनेशन्स

बेबिका ध्रुवे ने मनीषा रानी को नॉमिनेट किया। कहा कि उन्होंने उनको धोखा दिया है। वहीं, दूसरा नाम उन्होंने जिया शंकर का लिया। उनको कमजोर बताया। सायरस ने अविनाश और जिया शंकर को नॉमिनेट किया है। इसके बाद जिया शंकर ने बेबिका और अविनाश सचदेव को किया। पूजा भट्ट ने भी सायरस को नॉमिनेट किया। इसके अलावा मनीषा रानी को नॉमिनेट किया। फलक नाज ने भी मनीषा रानी और सायरस को नॉमिनेट किया। जद हदीद ने बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट को नॉमिनेट किया। अभिषेक मल्हान ने बेबिका ध्रुवे और फलक नाज को किया। मनीषा रानी ने जिया शंकर और फलक नाज को किया।


मनीषा रानी और जिया शंकर की हुई लड़ाई

जब मनीषा रानी ने जिया और फलक को नॉमिनेट किया तो दोनों राशन-पानी लेकर चढ़ गईं। इनके बीच काफी बहस बाजी हुई। जिया ने कहा कि कि वो कोई सेफ नहीं खेल रही हैं। मनीषा तो सिर्फ बाबू-जानू कर रही हैं। इसके बाद जिया ने उस टास्क की बात छेड़ी, जब फलक को प्याज खाने के लिए दिया गया था। इस पर भी उन दोनों की भयंकर लड़ाई हुई थी। जिया ने कहा कि मनीषा चाटूकारिता कर रही है। अभिषेक ने फिर जिया को समझाया तो उन्होंने कहा कि मनीषा कभी नहीं सुनती है। उधर, अभिषेक ने कहा कि तुमने ऐसा क्यों कहा कि तुमको वो टास्क नहीं पता तो जिया ने कहा कि ऐसा सवाल पूछा गया था कि प्याज वाला आइडिया किसने दिया था तो इसलिए बोला।

बेबिका ध्रुवे ने अभिषेक मल्हान के साथ बातचीत की। बेबिका ने कहा कि वह ग्रज होल्डर हूं। इसके बाद दोनों ने हंसी-मजाक किया। उधर जिया शंकर और अविनाश सचजेव की भी टूटी दोस्ती भी जुड़ गई। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नई शुरुआत की। उधर, बेबिका को मनीषा ने नॉमिनेट नहीं किया तो वह मनीषा की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाती दिखाई दीं। उधर, सायरस के सोने की वजह से पूरा घर परेशान दिखा। कप्तान फुकरा इंसान ने भी उनके पीछे-पीछे घूमते दिखाई दिए।

अभिषेक मल्हान के टॉप 5

पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, जिया शंकर और पांचवे पर फलक नाज। वहीं, अब्दु रोजिक के मुताबिक, जद हदीद, फुकरा इंसान, मनीषा रानी और पूजा भट्ट हैं। इसके बाद घर में सायरन बजता है। और बिग बॉस घोषणा करते हैं कि उनके जाने का समय हो गया है। लेकिन जाने से पहले वो किसी 4 नॉमिनेटेड सदस्य के साथ एक म्यूजिक एल्बम शूट करेंगे। वह मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, जग हदीद और जिया शंकर को चुनते हैं। इसको बनाने के बाद वो घरवालों से मिलकर चले जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad